Total Pageviews


Sidhbali Temple Kotdwar [Garhwal]

Saturday, 6 August 2011

Irresponsible journalism .

नमस्कार ,
              आज-कल सी.सी.कैमरा आदि अनेक साधन हैं जो चोरों को पकड़ने में पुलिस की बड़ी मदद करते हैं / 
परन्तु मेरी पत्रकार भाइयों से बड़ी शिकायत कि वे इस बात का बड़ा खुलासा कर के वर्णन करते हैं  कि किस प्रकार कैमरे में देख कर या अन्य तकनीक से पुलिस ने चोरों को पकड़ा / इसके अलावा वे चोरों  के  कारनामों का खूब बढ़ा चढ़ा कर बखान करते रहते हैं / अनेक बार चोर या आतंकवादी छिपे हैं तो  
 आप अखबारों में खुलासा करते हैं कि पुलिस क्या सोच रही है या क्या प्लान बना रही है आदि 
 आदि / ये सारी बातें अपराध को बढ़ावा देती हैं / इन्हें तो अति गोपनीय रखना चाहिये /

Wednesday, 3 August 2011

Possibilities of tourism in Uttarakhand .

उत्तराखंड में पर्यटन की असंख्य संभावनाएं हैं / कोटद्वार,दुगड्डा से हल्दूखाल,धुमाकोट होते हुए रामनगर जाते समय ऐसे अनेक मनमोहक दृश्य हैं जो दिल को खुश कर जाते हैं :-- 
        

Monday, 1 August 2011

Lutiya dubo dee /

नमस्कार,
             अब लग रहा है कि धोनी वास्तव में थक गया है / बात भी सही है / शादी के बाद बेचारे को आराम मिला ही नहीं / जो थोडा बहुत समय उसने बीच में निकाला भी था वह विज्ञापन ,समारोह आदि के लिये ही हो पाया / सार्वजनिक जीवन वाले व्यक्ति को अपने आराम के लिये वक़्त निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है / बड़े बड़े खिलाडी भी शादी के बाद थोड़े समय के लिये सुस्त नज़र आये थे / 
 लेकिन फिर वे अपनी रफ़्तार पकड़ गए / धोनी ने तो फिर भी शादी के बाद सबसे पहले भारत को सबसे  
 बड़ा तोहफा विश्वकप दिलाया / और अब उसे थोडा आराम चाहिये / लॉर्ड्स में तो कुछ किस्मत का भी फेर 
 रहा और फिर पहले मैच में भारत कुछ ऐसा ही खेलता है / लेकिन naughtingham test में तो केवल धोनी 
 ही नहीं द्रविड़ के अलावा सभी खिलाडी थके थके से नज़र आ रहे थे / इस मैच में धोनी की field settings  
 देख कर बहुत आश्चर्य हुआ / कप्तानी भी ढीली ही रही / अब तो भारतीय टीम का आत्मविश्वाश इतना गिर 
 चुका है कि आगे भगवान ही मालिक है / हारना अलग बात है और हार मान लेना अलग / देखो तब ....
...... आगे क्या होता है ............