नमस्कार, धोनी बड़ा lucky है / वह जो भी निर्णय लेता है,सब कुछ सही हो जाता है / सेमीफाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध धोनी ने winning combination को छोड़ कर एक ऐसा निर्णय लिया जिसकी सबने आलोचना की, वो था अच्छी गेंदबाजी कर रहे आश्विन की जगह ख़राब फॉर्म में चल रहे नेहरा को first eleven में जगह देना / मैं भी सोच रहा था कि नेहराको लेगा भी तो मुनाफ की जगह लेगा क्योंकि कुछ समय से वह अधिक रन दे रहा था और wicket भी नहीं ले पा रहा था / लेकिन आखिर उस दिन नेहरा नेतो बढ़िया bowling की ही, बल्कि मुनाफ ने भी सटीक bowing कर दी / भगवान करे final में भी सब कुछ ठीक ही हो /
Friday, 1 April 2011
Wednesday, 30 March 2011
India reaches the Final
नमस्कार ,कल रात भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हरा कर वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में प्रवेश कर दिया / भले ही यह तो निश्चित ही था , परन्तु एक बार ऐसा लगा की कहीं पाकिस्तान आगे न निकल जाय / लेकिन कल भारत के गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और करोड़ों भारतीयों की आशाओं के अनुसार भारत को जीत दिला दी / अब २ अप्रैल को भारत की आखिरी परीक्षा है .
आशा है की हमारे खिलाडी प्रतियोगिता जीत कर हमारे वर्षों से संजोये सपनों को साकार करेंगे / हार्दिक शुभकामनाएं /
Saturday, 26 March 2011
ODI WORLD CUP 2011
नमस्कार,आजकल भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट का जोश पूरे उफान पर है / क्यों न हो ? आखिर
वर्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहली बार ३ एशियाई टीमें पहुंची हैं / इस समय यह तो निश्चित ही है कि वर्ड कप एशिया में ही आएगा / अब देखना है कि कौन सी टीम इस कारनामे को कर पाती है / भले ही तीनों टीमें ऐसा करने की काबिलियत रखती हैं ,लेकिन मेरा विचार है आखिरी
जीत भारत की ही होगी / थोड़ा किस्मत का साथ तो चाहिए ही / शुभकामनाएं /
Monday, 21 March 2011
World Cup 2011 ODI -Qur aim .
नमस्कार ,
इस समय हमारी क्रिकेट टीम इतनी मजबूत है कि हम उससे एक दिवसीय क्रिकेट में
विश्वविजेता बनने की आशा कर सकते हैं / मेरा मन कहता है कि अबके विजेता हम ही बनेंगे /
Monday, 14 March 2011
FESTIVAL OF HOLI
नमस्कार ,होली का पर्व समीप है /होली रंगों का त्यौहार है, उमंगों का त्यौहार है और पुरानी बातों को भुला कर मुलाकातों का त्यौहार है / परन्तु कुछ लोगों ने इस त्यौहार को एक वीभत्स रूप दे दिया है /प्राकृतिक रंगों के स्थान पर हानिकारक रंगों , कीचड यहाँ तक कि एसिड का भी प्रयोग करने लगे है / हमें ऐसी प्रवृति से बचना चाहिये और हल्दी , गुलाब आदि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिये / हंसी ख़ुशी गीत संगीत और दावतों केसाथ होली मनाएं और खुश रहें / सभी को होली मुबारक हो / एक बात और कि किसी को जबरदस्ती रंग खेलने के लिये मजबूर न करें / इससे
होली के आनंद में बाधा पड़ सकती है ,रंग में भंग पड़ सकता है / विदा ...........
Wednesday, 9 March 2011
A Visit To Tajmahal
नमस्कार,
काफी अर्से से व्यस्त रहने के बाद आज लिखने का मौक़ा निकाल पाया हूँ |पिछले महिने परिवार
के साथ आगरा गया था |बहुत पहले से ताजमहल देखने की इच्छा थी ,परन्तु संयोग ही नहीं बन पा रहा था|
अब जा कर इतनी बड़ी उम्र में ताज के दर्शन कर पाया |दूर से पहले भी एक बार इसे देखा था,परन्तु अन्दर जा कर पूरे स्मारक को देखने का मौक़ा अब मिल पाया |यह देख कर अचरज होता है की उस काल में जब आजकल की जैसी मशीनें और साधन नहीं होते थे तब भी उन कारीगरों ने कितनी सुन्दर इमारत
बनाई | हमें अपने राष्ट्र की इस अमूल्य धरोहर की सदैव रक्षा करनी चाहिये |
बाकी फिर .......|
Thursday, 17 February 2011
GOD IS GREAT
नमस्कार,
इस संसार में ईश्वर की सत्ता को कोई चुनौती नहीं दे सकता है / वह निराकार,सर्वशक्तिमान ,
न्यायकारी,दयालु,अनंत,अनादि,सर्वाधार,सर्वेश्वर,अजर,अमर और सृष्टिकर्ता है / हमें उसी की उपासना करने चाहिये /
Saturday, 5 February 2011
Spring brings pleasure in our life.
नमस्कार,
बसंत के आते ही सर्दी का प्रकोप समाप्त हो जाता है.मन प्रफुल्लित हो उठता है.चारों ओर पुष्प प्रस्फुटित होने लगते हैं.मन मयूर नाच उठता है.बसंत के आगमन पर सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनायें.
शुभरात्रि..........

Sunday, 30 January 2011
returning after vacation
नमस्कार ,
लम्बे अवकाश के बाद दिल्ली से लौटा हूँ. आँखों का ऑपरेशन करवाने गया था. अब मैं साफ़ साफ़ देख रहा हूँ. लम्बे अरसे के बाद मैं कुछ लिख पाऊंगा. यह सोच कर ही आनंद आ गया. नए साल की मुबारकवाद सभी लोगों के लिये. .........बाकी फिर . ...........

Saturday, 22 January 2011
Thursday, 2 December 2010
World cup one day 2011 and India
नमस्कार , मुझे लग रहा है क़ि वर्ल्ड कप अबके भारत ही उठा के लाएगा / इसके लिए हमारी क्रिकेट selection committee सभी young खिलाड़ियों को आजमा रही है, जो क़ि एक अच्छी बात है /
Monday, 29 November 2010
GOD IS GREAT
नमस्कार,
इस दुनिया में भगवान् के सामने इंसान का अस्तित्व ही क्या है /होता वही है जो उसे मंजूर हो /इसलिये अभिमान , घृणा ,इर्ष्या , लालच सभी कुछ छोड़ कर उसकी शरण में अपने को समर्पित कर दो /........और अपने
कर्तब्य को करते रहो / यही सही है /

Saturday, 27 November 2010
New turn in indian history
बिहार चुनाव परिणामों से ऐसा लगता है क़ि भारतीय इतिहास में एक नया मोड़ आ रहा है/ लोगों ने इस समय जाति और धर्म पर नहीं बल्कि विकास के आधार पर अपना वोट दिया है/ नितीश कुमार एक समझदार नेता लग रहा है / भगवान् करे वह इसी तरह काम करता रहे और भारतीय नेताओं को कुछ सीख मिले/
Tuesday, 19 October 2010
Good mind,Good find
नमस्कार, कहते हैं क़ि आप भला तो जग भला/यदि हमारी विचारधारा अच्छी है तो हम हमेशा दूशरे की अच्छाईयां ही देखेंगे और हमें सभी अच्छे ही लगेंगे/ परन्तु यदि हमारे विचार बुरे होंगे तो हम दूसरे की बुराइयां ही देखेंगे और हमें सभी बुरे ही दिखेंगे/ अतः मेरे दोस्तों, सदैव दूसरों की अच्छी बातों को ग्रहण करो और स्वयं भी अच्छे बनो/ यदि आप बुराइयों की और ध्यान ही नहीं दोगे तो वह स्वयं ही आपसे दूर भाग कड़ी होंगी/
साधू ऐसा चाहिए ,जैसा सूप सुभाय/ सार सार को गहि रहे, थोथा देय उडाय//
साधू ऐसा चाहिए ,जैसा सूप सुभाय/ सार सार को गहि रहे, थोथा देय उडाय//
Sunday, 17 October 2010
cwg and our media
नमस्कार . राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा /बधाई !आयोजन भी पूरी दुनिया में सराहा गया / लेकिन हमारे मीडिया ने बड़ा गैरजिम्मेदार नजरिया अपनाया /विपक्सी पार्टियों ने भी खेल की तैयारियों को ले कर काफी हो हल्ला मचाया /वो तो सब कुछ बड़े अच्छे ढंग से निबट गया वरना ये लोग देश की हंसी उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोरते / इश्वर सबको सद्बुद्धि दे /
जय भारत /
जय भारत /
Sunday, 10 October 2010
returning after vacation
नमस्ते,
पारिवारिक कार्यवश काफी लंबा अवकाश मना लिया| दिल्ली चला गया था|बच्चों के साथ अनेक कार्यों में व्यस्त रहा| फिर आया और फिर गया| परन्तु अब आ गया हूँ\
इस बीच दिल्ली की जिन्दगी नजदीक से देखने का मौक़ा मिला|घुटन सी महसूस हो रही थी|इस से कहीं अच्छा और स्वस्थ जीवन हमारे कोटद्वार का है| वहाँ पर आदमी समय का गुलाम बन कर रह गया है जबकि यहाँ उसके पास सभी काम करने का भरपूर समय है\मैं तो इस्सी निष्कर्ष पर पहुंचा हूँ क़ि हमारे कोटद्वार का जीवन दिल्ली क़ि अपेक्षा अच्छा है|
आज इतना ही|शुभ रात्रि|

Monday, 2 August 2010
learning to write in my blog
आज बड़ी मुश्किल से ढूँढा क़ि अपने ब्लॉग में कैसे लिखते हैं | बचपन में मैंने कई दोहे और कवितायेँ पढ़ीं थीं जिन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया | १- बिना बिचारे जो करे , सो पाछे पछताय | काम बिगारे आपनो , जग में होत
हँसाय ||------इसीलिये मैं जब भी कोई काम करता हूँ तो काफी सोच समझ कर उसे शुरू करता हूँ | इस से कुछ देर तो अवश्य होती है लेकिन गलती की संभावना कम होती है|
बाकी फिर किसी दूसरे दिन | बाय |
हँसाय ||------इसीलिये मैं जब भी कोई काम करता हूँ तो काफी सोच समझ कर उसे शुरू करता हूँ | इस से कुछ देर तो अवश्य होती है लेकिन गलती की संभावना कम होती है|
बाकी फिर किसी दूसरे दिन | बाय |
Sunday, 16 May 2010
kotdwar news
17 -05 -2010 ,KOTDWAR
कल रात रात्रि जागरण था I 9 बजे से ऑस्ट्रेलिया का इंग्लॅण्ड से फाइनल और रात डेड़ बजे से ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड से महिला फाइनल I आशा के विपरीत पुरुष में इंग्लॅण्ड जीत गया लेकिन महिला में ऑस्ट्रेलिया ठीक ही जीत गया I इस साल टी-20 में सबका विचार था कि भारत ही जीतेगा I लेकिन अबके भारतीय खिलाडी कुछ थके थके से लग रहे थे I हॉकी में भारत की सफलता से बड़ी खुशी हुयी I

Saturday, 15 May 2010
BEGINNING MY BLOG
आज 15 मई 2010 को मैं ईश्वर का नाम ले कर अपना यह लेखन प्रारंभ करता हूँ I अभी मेरे कम ही पाठक हैं लेकिन धीरे धीरे यह संख्या बढती चली जायेगी I
सभी पाठकों को हार्दिक शुभ कामनाएं I
सभी पाठकों को हार्दिक शुभ कामनाएं I
Subscribe to:
Posts (Atom)