Total Pageviews


Sidhbali Temple Kotdwar [Garhwal]

Saturday, 4 June 2011

Respect yourself and you will be respected.

......कहते हैं कि अपनी इज्ज़त अपने हाथ / यदि आप इज्ज़त के साथ जीना चाहते हैं और दूसरे से इज्ज़त पाना चाहते हैं तो सबसे पहले दूसरे की इज्ज़त करना सीखो / बड़ा हो या छोटा सबकी अपनी इज्ज़त होती है / इसलिये कभी भी दूसरे कि बेईज्ज़ती नहीं करनी चाहिये /यदि आप दूसरे से आदर से बात करते हैं तो वह  भी निश्चित ही आप से आदर से बात करेगा /यही दुनियां में प्यार से रहने का सार है / एक बार यह नुस्खा अपना कर देखिये तो सही /आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा /आप भी खुश और दूसरे भी ...................के० पी० एस०

Saturday, 28 May 2011

Well done Dhoni

नमस्कार,
               आखिर धोनी ने IPL 2011 का ख़िताब हासिल कर ही लिया /मुझे ख़ुशी है कि मेरा अंदाज सही निकला /वास्तव में चेन्नई की टीम एक संतुलित टीम थी /उसे तो जीतना ही था और वह जीती भी /बहुत बहुत बधाई और भविष्य के लिये भी शुभ कामनाएँ /धन्यवाद /

Monday, 23 May 2011

Tit For Tat

नमस्कार, पाकिस्तान हमेशा से ही आतंतिकियों को प्रशिक्षण  दे कर अन्य देशों पर हमले कराता रहा है / इसीलिये आज वह स्वयं आतंकियों से परेशान है /तभी  तो कहा गया है कि जैसा बोवोगे वैसा ही काटोगे / यानी जैसे को तैसा /

Saturday, 14 May 2011

New turn in IPL

नमस्कार, I P L में एक नया मोड़ आ गया है/ गेल के आने से RCB की टीम अचानक ही बहुत मजबूत नज़र आने लगी है / अब तो लगता है कि मुंबई कि टीम final में भी नहीं पहुँच पाएगी / तो फाइनल किसके बीच खेला जाएगा ? CSK और RCB के बीच ? या फिर और कोई दूसरी टीमें ? T -20 का यही तो रोमांच है / देखते हैं कि क्या होता है /

Wednesday, 27 April 2011

I P L T-20 2011

नमस्कार,
              I P L में धोनी की C S K लगातार मजबूत होती जा रही है /मुझे लग रहा है कि final सचिन की M I  और C S K के बीच ही होगा /

Sunday, 24 April 2011

The "Last Journey" of Satya Sai Baba.

नमस्कार ,
              अंततोगत्वा सब के प्रिय सत्य साईं बाबा भी इस दुनियां से चले  ही  गए /इस संसार में कोई भी अमर नहीं है /मालूम नहीं किसने भक्तों के मन में यह धारणा बिठा दी थी कि बाबा अमर हैं /ऐसे ही लोग अंधविश्वास कोजन्म देते हैं ,बढ़ावा देते हैं और अपना उल्लू सीधा करते हैं /ऐसे लोगों से हमको बच के रहना चाहिये और परम परमात्मा की उपासना करनी  चाहिये /केवल आत्मा और परमात्मा ही अमर हैं /..........

Monday, 4 April 2011

ODI World cup winner INDIA

नमस्कार , आखिर भारतीय क्रिकेट टीम ने देश के खेल प्रेमियों के सपने को साकार कर ही दिया,
वर्ड कप २०११ जीत कर /मैं भी जीत की ख़ुशी में उस दिन से यहाँ कुछ लिखना भूल ही गया था /
आज याद  आया तो लिख रहा हूँ /सबसे पहले पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं.
वैसे तो सभी खिलाडियों ने अच्छा खेला लेकिन फाइनल में गंभीर और धोनी ने अपना असली रूप दिखा दिया /सचिन और सहवाग को ऐसे महत्वपूर्ण समय में असफल होते देखना बुरा लगा / लेकिन इससे उनके योगदान को कम करके नहीं देखा जा सकता है /युवराज ने तो अचानक उभर कर
पूरी प्रतियोगिता में गेंद और बल्ले से कमाल  का खेल दिखाया /जहीर मुनाफ आश्विन भज्जी नेहरा
 कोहली रैना आदि ने भी अपने नाम के अनुरूप अच्छा खेल दिखाया /केवल श्रीसंत पठान और चावला कुछ ख़ास नहीं कर पाए /लेकिन -अंत भला तो सब भला / बाय /

Friday, 1 April 2011

Lucky Dhoni

नमस्कार, धोनी बड़ा lucky है / वह जो भी निर्णय लेता है,सब कुछ सही हो जाता है / सेमीफाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध धोनी ने winning combination को छोड़ कर एक ऐसा निर्णय लिया जिसकी सबने आलोचना की, वो था अच्छी गेंदबाजी कर रहे आश्विन की जगह ख़राब फॉर्म में चल रहे नेहरा को first eleven में जगह देना /                                                                                                                        मैं भी सोच रहा था कि नेहराको लेगा भी तो मुनाफ की जगह लेगा क्योंकि कुछ समय से वह अधिक रन दे रहा था और wicket  भी नहीं ले पा रहा था / लेकिन आखिर उस दिन नेहरा नेतो बढ़िया bowling की ही, बल्कि मुनाफ ने भी सटीक bowing कर दी / भगवान करे final  में भी सब कुछ ठीक ही हो /

Wednesday, 30 March 2011

India reaches the Final

नमस्कार ,कल रात भारत ने पाकिस्तान को 29  रन से हरा कर वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में प्रवेश कर दिया / भले ही यह तो निश्चित ही था , परन्तु एक बार ऐसा लगा की  कहीं पाकिस्तान आगे न निकल जाय / लेकिन कल भारत  के गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की और करोड़ों भारतीयों की आशाओं के अनुसार भारत को जीत दिला दी / अब २ अप्रैल को भारत की आखिरी परीक्षा है .
आशा है की  हमारे खिलाडी प्रतियोगिता जीत कर हमारे वर्षों से संजोये सपनों को साकार करेंगे /  हार्दिक शुभकामनाएं / 

Saturday, 26 March 2011

ODI WORLD CUP 2011

नमस्कार,आजकल भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट का जोश पूरे उफान पर है / क्यों न हो ? आखिर
वर्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहली बार ३ एशियाई टीमें पहुंची हैं / इस समय यह तो निश्चित ही है कि  वर्ड कप एशिया में ही आएगा / अब देखना है कि कौन  सी टीम इस कारनामे को कर पाती  है / भले ही तीनों टीमें ऐसा करने की काबिलियत रखती हैं ,लेकिन मेरा विचार है आखिरी
जीत भारत की ही होगी / थोड़ा किस्मत का साथ तो चाहिए ही / शुभकामनाएं /

Monday, 21 March 2011

World Cup 2011 ODI -Qur aim .

नमस्कार ,
                इस समय हमारी क्रिकेट टीम इतनी मजबूत है कि हम उससे एक दिवसीय क्रिकेट में 
विश्वविजेता बनने की आशा कर सकते हैं / मेरा मन कहता है कि अबके  विजेता हम ही बनेंगे /  

Monday, 14 March 2011

FESTIVAL OF HOLI

नमस्कार ,होली का पर्व समीप है /होली रंगों का त्यौहार है, उमंगों का त्यौहार है और पुरानी बातों को भुला कर मुलाकातों का त्यौहार है / परन्तु कुछ लोगों ने इस त्यौहार को एक वीभत्स रूप दे दिया है /प्राकृतिक रंगों के स्थान पर हानिकारक रंगों , कीचड यहाँ तक कि एसिड  का   भी  प्रयोग  करने लगे है / हमें ऐसी प्रवृति से बचना चाहिये और हल्दी , गुलाब आदि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिये / हंसी ख़ुशी गीत संगीत और दावतों केसाथ होली मनाएं और खुश  रहें / सभी को होली मुबारक हो / एक बात और कि किसी को जबरदस्ती रंग खेलने के लिये मजबूर न करें / इससे
होली के आनंद में बाधा पड़ सकती है ,रंग में भंग पड़ सकता है / विदा ...........

Wednesday, 9 March 2011

A Visit To Tajmahal

नमस्कार,
               काफी अर्से से व्यस्त रहने के बाद आज लिखने का मौक़ा निकाल पाया हूँ |पिछले महिने परिवार 
के साथ आगरा गया था |बहुत पहले से ताजमहल देखने की इच्छा थी ,परन्तु संयोग ही नहीं बन पा रहा था|
अब जा कर इतनी बड़ी उम्र में ताज के दर्शन कर पाया |दूर से पहले भी एक बार इसे देखा था,परन्तु अन्दर जा कर पूरे स्मारक को देखने का मौक़ा अब मिल पाया |यह देख कर अचरज होता है की उस काल में  जब आजकल की जैसी  मशीनें और साधन नहीं होते थे तब भी उन कारीगरों ने कितनी सुन्दर  इमारत 
बनाई | हमें अपने राष्ट्र की इस अमूल्य धरोहर की सदैव रक्षा करनी चाहिये |
                                                                                                                              बाकी फिर .......|

Thursday, 17 February 2011

GOD IS GREAT

नमस्कार,
              इस संसार में ईश्वर की सत्ता को कोई चुनौती  नहीं दे सकता है /  वह निराकार,सर्वशक्तिमान ,
न्यायकारी,दयालु,अनंत,अनादि,सर्वाधार,सर्वेश्वर,अजर,अमर और   सृष्टिकर्ता है / हमें उसी की उपासना करने चाहिये /

Saturday, 5 February 2011

Spring brings pleasure in our life.

नमस्कार,
              बसंत के आते ही सर्दी का  प्रकोप समाप्त हो जाता है.मन प्रफुल्लित हो उठता है.चारों ओर पुष्प प्रस्फुटित होने लगते हैं.मन मयूर नाच उठता है.बसंत के आगमन पर सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनायें.
                                                                                                                                शुभरात्रि.......... 

Sunday, 30 January 2011

returning after vacation

नमस्कार ,
                लम्बे अवकाश के बाद दिल्ली से लौटा हूँ. आँखों का ऑपरेशन करवाने गया था. अब मैं साफ़ साफ़ देख रहा हूँ. लम्बे अरसे के बाद मैं कुछ लिख पाऊंगा. यह सोच कर ही आनंद आ गया. नए साल की मुबारकवाद सभी लोगों के लिये. .........बाकी फिर . ........... 

Thursday, 2 December 2010

World cup one day 2011 and India

नमस्कार ,          मुझे लग रहा है क़ि वर्ल्ड कप  अबके  भारत ही उठा के लाएगा / इसके  लिए हमारी क्रिकेट selection  committee  सभी young खिलाड़ियों को आजमा रही है, जो क़ि एक अच्छी बात है /

Monday, 29 November 2010

GOD IS GREAT

नमस्कार,
              इस दुनिया में भगवान् के सामने इंसान का अस्तित्व ही क्या है /होता वही है जो उसे मंजूर हो /इसलिये अभिमान , घृणा ,इर्ष्या , लालच सभी कुछ छोड़ कर उसकी शरण में अपने को समर्पित कर दो /........और अपने
 कर्तब्य को करते  रहो / यही सही है /

Saturday, 27 November 2010

New turn in indian history

बिहार चुनाव परिणामों  से ऐसा लगता है क़ि भारतीय इतिहास में एक नया मोड़ आ रहा है/ लोगों ने इस समय जाति और धर्म पर नहीं बल्कि विकास के आधार पर अपना वोट दिया है/ नितीश कुमार एक समझदार नेता लग रहा है /  भगवान् करे  वह इसी तरह काम करता रहे और भारतीय नेताओं को कुछ सीख मिले/

Tuesday, 19 October 2010

Good mind,Good find

नमस्कार,  कहते हैं क़ि आप भला तो जग भला/यदि हमारी विचारधारा अच्छी है तो हम हमेशा दूशरे की अच्छाईयां  ही देखेंगे और हमें सभी अच्छे ही लगेंगे/ परन्तु यदि हमारे विचार बुरे होंगे तो हम दूसरे की बुराइयां ही देखेंगे और हमें सभी बुरे ही दिखेंगे/ अतः मेरे दोस्तों, सदैव दूसरों की अच्छी बातों को ग्रहण करो और स्वयं भी अच्छे बनो/ यदि आप बुराइयों की और ध्यान ही नहीं दोगे तो वह स्वयं ही आपसे दूर भाग कड़ी होंगी/
                        साधू ऐसा चाहिए ,जैसा सूप सुभाय/ सार सार को गहि रहे, थोथा  देय उडाय//

Sunday, 17 October 2010

cwg and our media

नमस्कार .    राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा /बधाई !आयोजन भी पूरी दुनिया में सराहा गया / लेकिन              हमारे मीडिया ने बड़ा गैरजिम्मेदार नजरिया अपनाया /विपक्सी पार्टियों ने भी खेल की तैयारियों को ले कर काफी हो हल्ला मचाया /वो तो सब कुछ बड़े  अच्छे  ढंग से निबट गया  वरना ये लोग देश की हंसी उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोरते  / इश्वर सबको सद्बुद्धि दे /
                                                                                          जय भारत /

Sunday, 10 October 2010

returning after vacation

नमस्ते,
            पारिवारिक कार्यवश काफी लंबा अवकाश मना लिया| दिल्ली चला गया था|बच्चों के साथ अनेक कार्यों में व्यस्त रहा| फिर आया और फिर गया| परन्तु अब आ गया हूँ\
              इस बीच दिल्ली की जिन्दगी  नजदीक से देखने का मौक़ा मिला|घुटन सी महसूस हो रही थी|इस से कहीं अच्छा और स्वस्थ जीवन हमारे कोटद्वार का है| वहाँ पर आदमी समय का गुलाम बन कर रह गया है जबकि यहाँ उसके पास सभी काम करने का भरपूर समय है\मैं तो इस्सी निष्कर्ष पर पहुंचा हूँ क़ि हमारे कोटद्वार का जीवन दिल्ली क़ि अपेक्षा अच्छा है|
                आज इतना ही|शुभ रात्रि|

Monday, 2 August 2010

learning to write in my blog

आज बड़ी मुश्किल से ढूँढा क़ि अपने ब्लॉग में कैसे लिखते हैं |  बचपन में मैंने कई दोहे और कवितायेँ पढ़ीं थीं जिन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया | १- बिना बिचारे जो करे , सो पाछे पछताय | काम बिगारे  आपनो , जग में होत
हँसाय ||------इसीलिये मैं जब भी कोई काम करता हूँ तो काफी सोच  समझ कर उसे शुरू करता हूँ | इस से कुछ देर तो अवश्य होती है लेकिन गलती की संभावना कम होती है|
                                   बाकी फिर किसी दूसरे दिन | बाय |

Sunday, 16 May 2010

kotdwar news

17 -05 -2010  ,KOTDWAR
कल रात रात्रि जागरण था I  9 बजे से ऑस्ट्रेलिया का इंग्लॅण्ड से फाइनल और रात डेड़ बजे से ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड से महिला फाइनल I आशा के विपरीत पुरुष में इंग्लॅण्ड जीत गया लेकिन महिला में ऑस्ट्रेलिया ठीक ही जीत गया I इस साल टी-20 में सबका विचार था कि भारत ही जीतेगा I लेकिन अबके भारतीय खिलाडी कुछ थके थके से लग रहे थे I हॉकी में भारत की सफलता से बड़ी खुशी हुयी I

Saturday, 15 May 2010

BEGINNING MY BLOG

आज 15 मई 2010  को मैं ईश्वर का नाम ले कर अपना यह लेखन प्रारंभ करता हूँ I अभी मेरे कम ही पाठक हैं लेकिन धीरे धीरे  यह संख्या बढती चली जायेगी I 
सभी पाठकों को हार्दिक शुभ कामनाएं I